SongOfSongs (1/8) → |
1. | सुलेमान की ग़ज़ल-उल-ग़ज़लात। |
2. | वह मुझे अपने मुँह से बोसे दे, क्यूँकि तेरी मुहब्बत मै से कहीं ज़ियादा राहतबख़्श है। |
3. | तेरी इत्र की ख़ुश्बू कितनी मनमोहन है, तेरा नाम छिड़का गया महकदार तेल ही है। इस लिए कुंवारियाँ तुझे पियार करती हैं। |
4. | आ, मुझे खैंच कर अपने साथ ले जा! आ, हम दौड़ कर चले जाएँ! बादशाह मुझे अपने कमरों में ले जाए, और हम बाग़ बाग़ हो कर तेरी ख़ुशी मनाएँ। हम मै की निस्बत तेरे पियार की ज़ियादा तारीफ़ करें। मुनासिब है कि लोग तुझ से मुहब्बत करें। |
5. | ऐ यरूशलम की बेटियो, मैं सियाहफ़ाम लेकिन मनमोहन हूँ, मैं क़ीदार के ख़ैमों जैसी, सुलेमान के ख़ैमों के पर्दों जैसी ख़ूबसूरत हूँ। |
6. | इस लिए मुझे हक़ीर न जानो कि मैं सियाहफ़ाम हूँ, कि मेरी जिल्द धूप से झुलस गई है। मेरे सगे भाई मुझ से नाराज़ थे, इस लिए उन्हों ने मुझे अंगूर के बाग़ों की देख-भाल करने की ज़िम्मादारी दी, अंगूर के अपने ज़ाती बाग़ की देख-भाल मैं कर न सकी। |
7. | ऐ तू जो मेरी जान का पियारा है, मुझे बता कि भेड़-बक्रियाँ कहाँ चरा रहा है? तू उन्हें दोपहर के वक़्त कहाँ आराम करने बिठाता है? मैं क्यूँ निक़ाबपोश की तरह तेरे साथियों के रेवड़ों के पास ठहरी रहूँ? |
8. | क्या तू नहीं जानती, तू जो औरतों में सब से ख़ूबसूरत है? फिर घर से निकल कर खोज लगा कि मेरी भेड़-बक्रियाँ किस तरफ़ चली गई हैं, अपने मेमनों को गल्लाबानों के ख़ैमों के पास चरा। |
9. | मेरी मह्बूबा, मैं तुझे किस चीज़ से तश्बीह दूँ? तू फ़िरऔन का शानदार रथ खैंचने वाली घोड़ी है! |
10. | तेरे गाल बालियों से कितने आरास्ता, तेरी गर्दन मोती के गुलूबन्द से कितनी दिलफ़रेब लगती है। |
11. | हम तेरे लिए सोने का ऐसा हार बनवा लेंगे जिस में चाँदी के मोती लगे होंगे। |
12. | जितनी देर बादशाह ज़ियाफ़त में शरीक था मेरे बालछड़ की ख़ुश्बू चारों तरफ़ फैलती रही। |
13. | मेरा मह्बूब गोया मुर की डिबिया है, जो मेरी छातियों के दर्मियान पड़ी रहती है। |
14. | मेरा मह्बूब मेरे लिए मेहंदी के फूलों का गुच्छा है, जो ऐन-जदी के अंगूर के बाग़ों से लाया गया है। |
15. | मेरी मह्बूबा, तू कितनी ख़ूबसूरत है, कितनी हसीन! तेरी आँखें कबूतर ही हैं। |
16. | मेरे मह्बूब, तू कितना ख़ूबसूरत, कितना दिलरुबा है! सायादार हरियाली हमारा बिस्तर |
17. | और देओदार के दरख़्त हमारे घर के शहतीर हैं। जूनीपर के दरख़्त तख़्तों का काम देते हैं। |
SongOfSongs (1/8) → |