Psalms (47/150)  

1. क़ोरह की औलाद का ज़बूर। मूसीक़ी के राहनुमा के लिए। ऐ तमाम क़ौमो, ताली बजाओ! ख़ुशी के नारे लगा कर अल्लाह की मद्हसराई करो!
2. क्यूँकि रब्ब तआला पुरजलाल है, वह पूरी दुनिया का अज़ीम बादशाह है।
3. उस ने क़ौमों को हमारे तहत कर दिया, उम्मतों को हमारे पाँओ तले रख दिया।
4. उस ने हमारे लिए हमारी मीरास को चुन लिया, उसी को जो उस के पियारे बन्दे याक़ूब के लिए फ़ख़र का बाइस था। (सिलाह)
5. अल्लाह ने सऊद फ़रमाया तो साथ साथ ख़ुशी का नारा बुलन्द हुआ, रब्ब बुलन्दी पर चढ़ गया तो साथ साथ नरसिंगा बजता रहा।
6. मद्हसराई करो, अल्लाह की मद्हसराई करो! मद्हसराई करो, हमारे बादशाह की मद्हसराई करो!
7. क्यूँकि अल्लाह पूरी दुनिया का बादशाह है। हिक्मत का गीत गा कर उस की सिताइश करो।
8. अल्लाह क़ौमों पर हुकूमत करता है, अल्लाह अपने मुक़द्दस तख़्त पर बैठा है।
9. दीगर क़ौमों के शुरफ़ा इब्राहीम के ख़ुदा की क़ौम के साथ जमा हो गए हैं, क्यूँकि वह दुनिया के हुक्मरानों का मालिक है। वह निहायत ही सरबुलन्द है।

  Psalms (47/150)