← Psalms (45/150) → |
1. | क़ोरह की औलाद का ज़बूर। हिक्मत और मुहब्बत का गीत। तर्ज़ : सोसन के फूल। मूसीक़ी के राहनुमा के लिए। मेरे दिल से ख़ूबसूरत गीत छलक रहा है, मैं उसे बादशाह को पेश करूँगा। मेरी ज़बान माहिर कातिब के क़लम की मानिन्द हो! |
2. | तू आदमियों में सब से ख़ूबसूरत है! तेरे होंट शफ़्क़त से मसह किए हुए हैं, इस लिए अल्लाह ने तुझे अबदी बर्कत दी है। |
3. | ऐ सूर्मे, अपनी तल्वार से कमरबस्ता हो, अपनी शान-ओ-शौकत से मुलब्बस हो जा! |
4. | ग़ल्बा और काम्याबी हासिल कर। सच्चाई, इनकिसारी और रास्ती की ख़ातिर लड़ने के लिए निकल आ। तेरा दहना हाथ तुझे हैरतअंगेज़ काम दिखाए। |
5. | तेरे तेज़ तीर बादशाह के दुश्मनों के दिलों को छेद डालें। क़ौमें तेरे पाँओ में गिर जाएँ। |
6. | ऐ अल्लाह, तेरा तख़्त अज़ल से अबद तक क़ाइम-ओ-दाइम रहेगा, और इन्साफ़ का शाही असा तेरी बादशाही पर हुकूमत करेगा। |
7. | तू ने रास्तबाज़ी से मुहब्बत और बेदीनी से नफ़रत की, इस लिए अल्लाह तेरे ख़ुदा ने तुझे ख़ुशी के तेल से मसह करके तुझे तेरे साथियों से कहीं ज़ियादा सरफ़राज़ कर दिया। |
8. | मुर, ऊद और अमलतास की बेशक़ीमत ख़ुश्बू तेरे तमाम कपड़ों से फैलती है। हाथीदाँत के महलों में तारदार मूसीक़ी तेरा दिल बहलाती है। |
9. | बादशाहों की बेटियाँ तेरे ज़ेवरात से सजी फिरती हैं। मलिका ओफ़ीर का सोना पहने हुए तेरे दहने हाथ खड़ी है। |
10. | ऐ बेटी, सुन मेरी बात! ग़ौर कर और कान लगा। अपनी क़ौम और अपने बाप का घर भूल जा। |
11. | बादशाह तेरे हुस्न का आर्ज़ूमन्द है, क्यूँकि वह तेरा आक़ा है। चुनाँचे झुक कर उस का एहतिराम कर। |
12. | सूर की बेटी तुह्फ़ा ले कर आएगी, क़ौम के अमीर तेरी नज़र-ए-करम हासिल करने की कोशिश करेंगे। |
13. | बादशाह की बेटी कितनी शानदार चीज़ों से आरास्ता है। उस का लिबास सोने के धागों से बुना हुआ है। |
14. | उसे नफ़ीस रंगदार कपड़े पहने बादशाह के पास लाया जाता है। जो कुंवारी सहेलियाँ उस के पीछे चलती हैं उन्हें भी तेरे सामने लाया जाता है। |
15. | लोग शादमान हो कर और ख़ुशी मनाते हुए उन्हें वहाँ पहुँचाते हैं, और वह शाही महल में दाख़िल होती हैं। |
16. | ऐ बादशाह, तेरे बेटे तेरे बापदादा की जगह खड़े हो जाएँगे, और तू उन्हें रईस बना कर पूरी दुनिया में ज़िम्मादारियाँ देगा। |
17. | पुश्त-दर-पुश्त मैं तेरे नाम की तम्जीद करूँगा, इस लिए क़ौमें हमेशा तक तेरी सिताइश करेंगी। |
← Psalms (45/150) → |