← Matthew (28/28) |
1. | इत्वार को सुब्ह-सवेरे ही मरियम मग्दलीनी और दूसरी मरियम क़ब्र को देखने के लिए निकलीं। सूरज तुलू हो रहा था। |
2. | अचानक एक शदीद ज़ल्ज़ला आया, क्यूँकि रब्ब का एक फ़रिश्ता आस्मान से उतर आया और क़ब्र के पास जा कर उस पर पड़े पत्थर को एक तरफ़ लुढ़का दिया। फिर वह उस पर बैठ गया। |
3. | उस की शक्ल-ओ-सूरत बिजली की तरह चमक रही थी और उस का लिबास बर्फ़ की मानिन्द सफ़ेद था। |
4. | पहरेदार इतने डर गए कि वह लरज़ते लरज़ते मुर्दा से हो गए। |
5. | फ़रिश्ते ने ख़वातीन से कहा, “मत डरो। मुझे मालूम है कि तुम ईसा को ढूँड रही हो जो मस्लूब हुआ था। |
6. | वह यहाँ नहीं है। वह जी उठा है, जिस तरह उस ने फ़रमाया था। आओ, उस जगह को ख़ुद देख लो जहाँ वह पड़ा था। |
7. | और अब जल्दी से जा कर उस के शागिर्दों को बता दो कि वह जी उठा है और तुम्हारे आगे आगे गलील पहुँच जाएगा। वहीं तुम उसे देखोगे। अब मैं ने तुम को इस से आगाह किया है।” |
8. | ख़वातीन जल्दी से क़ब्र से चली गईं। वह सहमी हुई लेकिन बड़ी ख़ुश थीं और दौड़ी दौड़ी उस के शागिर्दों को यह ख़बर सुनाने गईं। |
9. | अचानक ईसा उन से मिला। उस ने कहा, “सलाम।” वह उस के पास आईं, उस के पाँओ पकड़े और उसे सिज्दा किया। |
10. | ईसा ने उन से कहा, “मत डरो। जाओ, मेरे भाइयों को बता दो कि वह गलील को चले जाएँ। वहाँ वह मुझे देखेंगे।” |
11. | ख़वातीन अभी रास्ते में थीं कि पहरेदारों में से कुछ शहर में गए और राहनुमा इमामों को सब कुछ बता दिया। |
12. | राहनुमा इमामों ने क़ौम के बुज़ुर्गों के साथ एक मीटिंग मुनअक़िद की और पहरेदारों को रिश्वत की बड़ी रक़म देने का फ़ैसला किया। |
13. | उन्हों ने उन्हें बताया, “तुम को कहना है, ‘जब हम रात के वक़्त सो रहे थे तो उस के शागिर्द आए और उसे चुरा ले गए।’ |
14. | अगर यह ख़बर गवर्नर तक पहुँचे तो हम उसे समझा लेंगे। तुम को फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं।” |
15. | चुनाँचे पहरेदारों ने रिश्वत ले कर वह कुछ किया जो उन्हें सिखाया गया था। उन की यह कहानी यहूदियों के दर्मियान बहुत फैलाई गई और आज तक उन में राइज है। |
16. | फिर ग्यारह शागिर्द गलील के उस पहाड़ के पास पहुँचे जहाँ ईसा ने उन्हें जाने को कहा था। |
17. | वहाँ उसे देख कर उन्हों ने उसे सिज्दा किया। लेकिन कुछ शक में पड़ गए। |
18. | फिर ईसा ने उन के पास आ कर कहा, “आस्मान और ज़मीन का कुल इख़तियार मुझे दे दिया गया है। |
19. | इस लिए जाओ, तमाम क़ौमों को शागिर्द बना कर उन्हें बाप, फ़र्ज़न्द और रूह-उल-क़ुद्स के नाम से बपतिस्मा दो। |
20. | और उन्हें यह सिखाओ कि वह उन तमाम अह्काम के मुताबिक़ ज़िन्दगी गुज़ारें जो मैं ने तुम्हें दिए हैं। और देखो, मैं दुनिया के इख़तिताम तक हमेशा तुम्हारे साथ हूँ।” |
← Matthew (28/28) |