| ← Genesis (36/50) → |
| 1. | यह एसौ की औलाद का नसबनामा है (एसौ को अदोम भी कहा जाता है) : |
| 2. | एसौ ने तीन कनआनी औरतों से शादी की : हित्ती आदमी ऐलोन की बेटी अदा से, अना की बेटी उहलीबामा से जो हिव्वी आदमी सिबओन की नवासी थी |
| 3. | और इस्माईल की बेटी बासमत से जो नबायोत की बहन थी। |
| 4. | अदा का एक बेटा इलीफ़ज़ और बासमत का एक बेटा रऊएल पैदा हुआ। |
| 5. | उहलीबामा के तीन बेटे पैदा हुए, यऊस, यालाम और क़ोरह। एसौ के यह तमाम बेटे मुल्क-ए-कनआन में पैदा हुए। |
| 6. | बाद में एसौ दूसरे मुल्क में चला गया। उस ने अपनी बीवियों, बेटे-बेटियों और घर के रहने वालों को अपने तमाम मवेशियों और मुल्क-ए-कनआन में हासिल किए हुए माल समेत अपने साथ लिया। |
| 7. | वह इस वजह से चला गया कि दोनों भाइयों के पास इतने रेवड़ थे कि चराने की जगह कम पड़ गई। |
| 8. | चुनाँचे एसौ पहाड़ी इलाक़े सईर में आबाद हुआ। एसौ का दूसरा नाम अदोम है। |
| 9. | यह एसौ यानी सईर के पहाड़ी इलाक़े में आबाद अदोमियों का नसबनामा है : |
| 10. | एसौ की बीवी अदा का एक बेटा इलीफ़ज़ था जबकि उस की बीवी बासमत का एक बेटा रऊएल था। |
| 11. | इलीफ़ज़ के बेटे तेमान, ओमर, स़फ़ो, जाताम, क़नज़ |
| 12. | और अमालीक़ थे। अमालीक़ इलीफ़ज़ की हरम तिमना का बेटा था। यह सब एसौ की बीवी अदा की औलाद में शामिल थे। |
| 13. | रऊएल के बेटे नहत, ज़ारह, सम्मा और मिज़्ज़ा थे। यह सब एसौ की बीवी बासमत की औलाद में शामिल थे। |
| 14. | एसौ की बीवी उहलीबामा जो अना की बेटी और सिबओन की नवासी थी के तीन बेटे यऊस, यालाम और क़ोरह थे। |
| 15. | एसौ से मुख़्तलिफ़ क़बीलों के सरदार निकले। उस के पहलौठे इलीफ़ज़ से यह क़बाइली सरदार निकले : तेमान, ओमर, स़फ़ो, क़नज़, |
| 16. | क़ोरह, जाताम और अमालीक़। यह सब एसौ की बीवी अदा की औलाद थे। |
| 17. | एसौ के बेटे रऊएल से यह क़बाइली सरदार निकले : नहत, ज़ारह, सम्मा और मिज़्ज़ा। यह सब एसौ की बीवी बासमत की औलाद थे। |
| 18. | एसौ की बीवी उहलीबामा यानी अना की बेटी से यह क़बाइली सरदार निकले : यऊस, यालाम और क़ोरह। |
| 19. | यह तमाम सरदार एसौ की औलाद हैं। |
| 20. | मुल्क-ए-अदोम के कुछ बाशिन्दे होरी आदमी सईर की औलाद थे। उन के नाम लोतान, सोबल, सिबओन, अना, |
| 21. | दीसोन, एसर और दीसान थे। सईर के यह बेटे मुल्क-ए-अदोम में होरी क़बीलों के सरदार थे। |
| 22. | लोतान होरी और हेमाम का बाप था। (तिमना लोतान की बहन थी।) |
| 23. | सोबल के बेटे अल्वान, मानहत, ऐबाल, सफ़ो और ओनाम थे। |
| 24. | सिबओन के बेटे अय्याह और अना थे। इसी अना को गर्म चश्मे मिले जब वह बियाबान में अपने बाप के गधे चरा रहा था। |
| 25. | अना का एक बेटा दीसोन और एक बेटी उहलीबामा थी। |
| 26. | दीसोन के चार बेटे हम्दान, इश्बान, यित्रान और किरान थे। |
| 27. | एसर के तीन बेटे बिल्हान, ज़ावान और अक़ान थे। |
| 28. | दीसान के दो बेटे ऊज़ और अरान थे। |
| 29. | यही यानी लोतान, सोबल, सिबओन, अना, दीसोन, एसर और दीसान सईर के मुल्क में होरी क़बाइल के सरदार थे। |
| 30. | यही यानी लोतान, सोबल, सिबओन, अना, दीसोन, एसर और दीसान सईर के मुल्क में होरी क़बाइल के सरदार थे। |
| 31. | इस से पहले कि इस्राईलियों का कोई बादशाह था ज़ैल के बादशाह यके बाद दीगरे मुल्क-ए-अदोम में हुकूमत करते थे : |
| 32. | बाला बिन बओर जो दिन्हाबा शहर का था मुल्क-ए-अदोम का पहला बादशाह था। |
| 33. | उस की मौत पर यूबाब बिन ज़ारह जो बुस्रा शहर का था। |
| 34. | उस की मौत पर हुशाम जो तेमानियों के मुल्क का था। |
| 35. | उस की मौत पर हदद बिन बिदद जिस ने मुल्क-ए-मोआब में मिदियानियों को शिकस्त दी। वह अवीत का था। |
| 36. | उस की मौत पर सम्ला जो मस्रिक़ा का था। |
| 37. | उस की मौत पर साऊल जो दरया-ए-फ़ुरात पर रहोबोत शहर का था। |
| 38. | उस की मौत पर बाल-हनान बिन अक्बोर। |
| 39. | उस की मौत पर हदद जो फ़ाऊ शहर का था (बीवी का नाम महेतब-एल बिन्त मत्रिद बिन्त मेज़ाहाब था)। |
| 40. | एसौ से अदोमी क़बीलों के यह सरदार निकले : तिमना, अल्वह, यतेत, उहलीबामा, ऐला, फ़ीनोन, क़नज़, तेमान, मिब्सार, मजदीएल और इराम। अदोम के सरदारों की यह फ़हरिस्त उन की मौरूसी ज़मीन की आबादियों और क़बीलों के मुताबिक़ ही बयान की गई है। एसौ उन का बाप है। |
| 41. | एसौ से अदोमी क़बीलों के यह सरदार निकले : तिमना, अल्वह, यतेत, उहलीबामा, ऐला, फ़ीनोन, क़नज़, तेमान, मिब्सार, मजदीएल और इराम। अदोम के सरदारों की यह फ़हरिस्त उन की मौरूसी ज़मीन की आबादियों और क़बीलों के मुताबिक़ ही बयान की गई है। एसौ उन का बाप है। |
| 42. | एसौ से अदोमी क़बीलों के यह सरदार निकले : तिमना, अल्वह, यतेत, उहलीबामा, ऐला, फ़ीनोन, क़नज़, तेमान, मिब्सार, मजदीएल और इराम। अदोम के सरदारों की यह फ़हरिस्त उन की मौरूसी ज़मीन की आबादियों और क़बीलों के मुताबिक़ ही बयान की गई है। एसौ उन का बाप है। |
| 43. | एसौ से अदोमी क़बीलों के यह सरदार निकले : तिमना, अल्वह, यतेत, उहलीबामा, ऐला, फ़ीनोन, क़नज़, तेमान, मिब्सार, मजदीएल और इराम। अदोम के सरदारों की यह फ़हरिस्त उन की मौरूसी ज़मीन की आबादियों और क़बीलों के मुताबिक़ ही बयान की गई है। एसौ उन का बाप है। |
| ← Genesis (36/50) → |