| ← Psalms (75/150) → | 
| 1. | हे परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते, हम तेरा नाम का धन्यवाद करते हैं; क्योंकि तेरा नाम प्रगट हुआ है, तेरे आश्चर्यकर्मों का वर्णन हो रहा है।। | 
| 2. | जब ठीक समय आएगा तब मैं आप ही ठीक ठीक न्याय करूंगा। | 
| 3. | पृथ्वी अपने सब रहने वालों समेत डोल रही है, मैं ने उसके खम्भों को स्थिर कर दिया है। | 
| 4. | मैं ने घमंडियों से कहा, घमंड मत करो, और दुष्टों से, कि सींग ऊंचा मत करो; | 
| 5. | अपना सींग बहुत ऊंचा मत करो, न सिर उठा कर ढिठाई की बात बोलो।। | 
| 6. | क्योंकि बढ़ती न तो पूरब से न पच्छिम से, और न जंगल की ओर से आती है; | 
| 7. | परन्तु परमेश्वर ही न्यायी है, वह एक को घटाता और दूसरे को बढ़ाता है। | 
| 8. | यहोवा के हाथ में एक कटोरा है, जिस में का दाखमधु झाग वाला है; उस में मसाला मिला है, और वह उस में से उंडेलता है, निश्चय उसकी तलछट तक पृथ्वी के सब दृष्ट लोग पी जाएंगे।। | 
| 9. | परन्तु मैं तो सदा प्रचार करता रहूंगा, मैं याकूब के परमेश्वर का भजन गांऊगा। | 
| 10. | दुष्टों के सब सींगों को मैं काट डालूंगा, परन्तु धर्मी के सींग ऊंचे किए जाएंगे। | 
| ← Psalms (75/150) → |