| ← Psalms (100/150) → |
| 1. | हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो! |
| 2. | आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ! |
| 3. | निश्चय जानो, कि यहोवा ही परमेश्वर है। उसी ने हम को बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं।। |
| 4. | उसके फाटकों से धन्यवाद, और उसके आंगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो! |
| 5. | क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करूणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।। |
| ← Psalms (100/150) → |