| ← Psalms (67/150) → | 
| 1. | हे परमेश्वर, मुझ पर करूणा कर, और मुझे आशीष दे। कृपा कर के, हमको स्वीकार कर। | 
| 2. | हे परमेश्वर, धरती पर हर व्यक्ति तेरे विषय में जाने। हर राष्ट्र यह जान जाये कि लोगों की तू कैसे रक्षा करता है। | 
| 3. | हे परमेश्वर, लोग तेरे गुण गायें! सभी लोग तेरी प्रशंसा करें। | 
| 4. | सभी राष्ट्र आनन्द मनावें और आनन्दिन हो! क्योंकि तू लोगों का न्याय निष्पक्ष करता। और हर राष्ट्र पर तेरा शासन है। | 
| 5. | हे परमेश्वर, लोग तेरे गुण गायें! सभी लोग तेरी प्रशंसा करें। | 
| 6. | हे परमेश्वर, हे हमारे परमेश्वर, हमको आशीष दे। हमारी धरती हमको भरपूर फसल दें। | 
| 7. | हे परमेश्वर, हमको आशीष दे। पृथ्वी के सभी लोग परमेश्वर से डरे, उसका आदर करे। | 
| ← Psalms (67/150) → |