| ← Psalms (47/150) → | 
| 1. | हे सभी लोगों. तालियाँ बजाओ। और आनन्द में भर कर परमेश्वर का जय जयकार करो। | 
| 2. | महिमा महिम यहोव भय और विस्मय से भरा है। सरी धरती का वही सम्राट है। | 
| 3. | उसने अदेश दिया और हमने राष्ट्रों को पराजित किया और उन्हें जीत लिया। | 
| 4. | हमारी धरती उसने हमारे लिये चुनी है। उसने याकूब के लिये अद्भुत धरती चुनी। याकूब वह व्यक्ति है जिसे उसने प्रेम किया। | 
| 5. | यहोवा परमेश्वर तुरही की ध्वनि और युद्ध की नरसिंगे के स्वर के साथ ऊपर उठता है। | 
| 6. | परमेश्वर के गुणगान करते हुए गुण गाओ। हमारे राजा के प्रशंसा गीत गाओ। और उसके यशगीत गाओ। | 
| 7. | परमेश्वर सारी धरती का राजा है। उसके प्रशंसा गीत गाओ। | 
| 8. | परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजता है। परमेश्वर सभी राष्ट्रों पर शासन करता है। | 
| 9. | राष्ट्रों के नेता, इब्राहीम के परमेश्वर के लोगों के साथ मिलते हैं। सभी राष्ट्रों के नेता, परमेश्वर के हैं। परमेश्वर उन सब के ऊपर है। | 
| ← Psalms (47/150) → |